कोविड 19 फैल रहा भारी
हाहाकार मचा बहुत भारी
सब घबराये चहुं नर-नारी
पर चुनाव भी है,अहंकारी
चाहे कितना जोर लगा ले,
तू कोविड19 की महामारी
हम कराएंगे जरूर चुनाव,
हम नेता तुझसे हैं,बड़े भारी
तू क्या कर लेगा कोरोना,
तेरा तो रोज का है रोना,
हम लगा देंगे बहुत वैक्सीन
तू क्या बंद कर पायेगा बीन?
चुनाव हमारी है,बड़ी लाचारी
बिन इसके ये जिंदगी बेचारी
तू तो समझ रहा,कोरोना,
वोट ही देते हमे बहु सोना
तू जाये कोरोना भाड़ में,
वोट कराएंगे इसी साल में,
वोट हमारी जिंदगी है,सारी
समझ तू कोरोना महामारी
चुनाव से ही मिलती है,
हमे जड़ी-बूटी ढेर सारी
बिन चुनाव,हम नेता लोग,
कैसे निभायें जिम्मेदारी
कोरोना हो,इसका बाप हो,
कराएंगे जरूर चुनाव भारी
चाहे रोते रहे,सब नर-नारी,
चुनाव की न रुकेगी तैयारी
रचयिता-विजय कुमार पाराशर
उपनाम-"साखी"
मेल पता-vj6849068@gmail.com
मोबाइल नम्बर-8619565561
पता-बीगोद,जिला-भीलवाड़ा
राज्य-राजस्थान
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X