होती नहीं आपकी आँखे नम
माँ की तरह
पर कहती हैं क्या?
मुझे पता है,
आखिर आपने ही तो
समझाया है मुझे
क्या अच्छा है
और क्या बुरा है.
आपकी कठोरता में
छुपी कोमलता
एक पिता
अपने बेटे से है क्या चाहता?
मुझे पता है.
आपके त्याग, आपकी पीड़ा का
है मोल क्या?
और है मतलब क्या
उस बोल अनमोल का
आप कहें ना कहें
मुझे पता है.
पर मैं
जल्द ही हर लूँगा
आपका सारा दुःख
और सच कर दूंगा
वो सारे सपने
जो देखे हैं
आपकी आँखों ने
प्यारे पिताजी !
क्या आपको पता है?
विद्याधर यादव 'विद्या '
विश्वकर्मा मंदिर, पिपरिस, भदोही, उ प्र
मो. 7408451525
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X