आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कोरोना न आये देहरी

                
                                                         
                            "कोरोना " न आये देहरी!
                                                                 
                            
बन जाओ तुम ऐसे प्रहरी!!
1. लक्ष्मण रेखा घर में बना दो!
घर में सबको यह समझा दो!!
कोई न निकले सुबह, दोपहरी..
कोरोना न आये देहरी.. बन जाओ..
2. यदि घर का सब काम करेंगे!
तभी तो हम सब स्वस्थ रहेंगे!!
कोरोना ने रोका महरी..
कोरोना न आये देहरी..बन जाओ..
3. विश्व कभी न सोचा होगा!
क्या हमको भी रुकना होगा!!
काम न आई कोई मशीनरी..
कोरोना न आये देहरी.. बन जाओ..
4. निशा कठिन है कोरोना की!
राह देख अमृत बेला की!!
वसुधा पर हो सुबह सुनहरी..
कोरोना न आये देहरी.. बन जाओ..
5. "उत्तम" जीवन गाँव का देखा!
शहर में अब तो खिंच गई रेखा!!
जीवन उत्तम हो जाये शहरी..
कोरोना न आये देहरी..
बन जाओ तुम ऐसे प्रहरी..
कोरो न आये देहरी.....कोरोना..
...... उत्तम सिंह 
राज्य निर्वाचन आयोग (पंचायत एवं नगरीय निकाय), उत्तर प्रदेश, लखनऊ-226001


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर