आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मैल सब धोकर सच्ची इंसानियत अपनाना।

                
                                                         
                            आ गई दिवाली, आ गई दिवाली,
                                                                 
                            
घर-घर में रौनक, चहुँओर खुशहाली।
चमका दिया हमने आँगन-कोना,
दीपों से सज गया कोना-कोना।

पर कितनी सफ़ाई मन के भीतर?
कितनी निर्मलता सोच के भीतर?
कितनों के मन का बैर मिटाया?
कितने ग़ैरों को गले लगाया?

कुछ रोज़ पहले रावण तो जलाया,
पर क्या भीतर का दानव मिटाया?
लोभ, घमंड और नफ़रत का अँधेरा,
क्या दिल से कभी हमने है खदेड़ा?

क्या मोल रहा फिर ऐसे त्योहारों का,
गर मर्म न समझा पावन संदेशों का?
न मन को बदला, न आदत छूटी,
बस रस्मों की इक डोर न टूटी।

आओ ज़रा ठहरें, सोचें और समझें हम,
अपने ही भीतर झाँककर देखें हम।
त्योहार महज़ एक शोर नहीं होता,
यह आत्मा का एक नया भोर होता।

इस बार एक दीप भीतर भी जलाना,
मैल सब धोकर सच्ची इंसानियत अपनाना।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
22 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर