बेवफ़ाई का विकल्प वफ़ाई ही तो है,
नफ़रत का जवाब मोहब्बत ही तो है।
कोई छोड़ जाए बीच राह में अगर,
तो भी दुआ देना अपनी फ़ितरत ही तो है।
हर कोई निभा नहीं सकता रिश्ते दिल से,
वफ़ा तो होती है कुछ ख़ास लोगों के उसूलों में।
बेवफ़ाई करके कोई बड़ा नहीं होता,
वफ़ा निभाने वालों का कोई मोल नहीं होता....!!
-संजय श्रीवास्तव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X