आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

स्मृतियों के पिटारे में

                
                                                         
                            स्मृतियों के पिटारे में
                                                                 
                            
तू बैठ मेरे रूबरू, तुझमें खोने का मन करता है,
आज तुझे याद करके खुश होने का मन करता है।
होती हैं दिल की भी कुछ मजबूरियाँ,
नहीं यूँ बेवजह किसी का रोने का मन करता है।

पर क्या करूँ, गिनती की चार यादें हैं मेरे पास,
जिनको सोचकर प्रसन्न होने की हो आस।
जाने कौन से पिटारे में वो बंद हो गई हैं,
मेरी कमजोर याददाश्त के चलते जाने कहाँ खो गई हैं।

सुना है तुम्हारे ही मुख से मैंने एक दिन,
स्मरण शक्ति नहीं है तुम्हारी, मेरी जितनी क्षीण।
बताओ ना, क्या तुम्हें याद है कोई ऐसा हसीन पल,
तुम मेरे पास हो और नहीं हो कहीं और मन।

मुझे तो बस याद आता है तुम्हें सोते हुए देखना,
तुम्हें छूने को हाथ बढ़ाना और फिर बेबसी से उसे रोकना।
तुम्हारी नींद गहरी होने पर तुम्हारा हाथ पकड़ना,
नींद न खुले तुम्हारी, बस भगवान से यही करना प्रार्थना।

बस एक ख्वाहिश मेरे मन की पूरी कर दो,
साल नहीं, महीने नहीं, जिंदगी के कुछ दिन ही दे दो।
मैं समेट लूँगी वो हर पल, भर लूँगी अपने दिल की सारी तिजोरियाँ,
और फिर उन्हें इतना सँभालकर खर्च करूँगी कि कम पड़ जाएंगी जिंदगी की डोरियाँ।
-पूजा शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 hour ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर