आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पुलवामा के शहीदों को नमन

                
                                                         
                            मैं कहूं प्रेम दिवस या फिर बलिदान दिवस
                                                                 
                            
जहां प्रेम दिवस पर मातम छा जाता है।
किसी हंसते खेलते जीवन में जैसे कोई
जीवन का अंधकार खुशियां खा जाता है।।

पुलवामा हादसा नहीं हत्या की एक साज़िश थी,
राष्ट्र पुत्रों के प्राण हरने की एक घातक तैयारी थी,
थे नरपिशाच ताक में मंसूबों को अंजाम दे डाला
भारत मां के वीर सपूतों को धोखे से मार डाला।।

हर आंख नम और क्रोध की भड़कती चिंगारी थी,
इन वीर सपूतों हित रोती जनता भारत की सारी थी।
लिया तुरंत निर्णय और सेना को फिर आदेश दिया
पुलवामा का बदला फिर वीरों ने बालाकोट से लिया।।

नंदन अभिनंदन गर्जन करके दुश्मन पर टूट गए,
दुश्मन के देखो फिर घर में ही छक्के छूट गये।
घर में घुसकर बेरहमी से दुश्मन का सत्यानाश किया
भारत मां के वीरों ने वीरता का एक नया इतिहास रचा।।

जब जब पुलवामा का इतिहास कभी दोहराया जायेगा,
तब देखना दुश्मन अपने घर में ही वीरों से मात खायेगा।
पाक के नापाक इरादे जब भारत में विष घोल जाते हैं।
ये नरपिशाच फिर खुद के घर में ही छुप कर फिर रोते हैं।।
-चन्द्र शेखर मार्कंडेय
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर