आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कभी अपने भी अजनबी, कभी अजनबी अपने होते हैं।

                
                                                         
                            नियति के खेल भी बड़े निराले होते हैं,
                                                                 
                            
कभी अपने भी अजनबी, कभी अजनबी अपने होते हैं।
हम लाख कोशिशें करें राहें बदलने की,
कुछ फ़ैसले वक़्त के हाथों लिखे होते हैं।
हर मोड़ पर कुछ खोना, कुछ पाना तय नहीं,
कुछ ख़्वाब अधूरे रहकर भी अपने होते हैं।
नियति से भला कौन जीत पाया है,
जिसे मिलना हो, वो बिछड़कर भी मिलता है,
और जिसे बिछड़ना हो,
वो पास रहकर भी कहाँ अपना हो पाता है!
शायद यही नियति है...
कुछ रिश्ते मुकम्मल होकर भी अधूरे हैं,
और कुछ अधूरे रहकर भी ज़िंदगी में पूरेहैं...!!
-संजय श्रीवास्तव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर