गूंज उठता हर दिल, हर तकदीर।
जब मैदान में उतरते हैं क्रिकेट के वीर
बल्ले की गूंज से,गेंद की रफ्तार से
आईपीएल में बसे क्रिकेट संसार से
हर एक चौका जैसे उत्सव बन जाए,
हर छक्का आसमान की ऊंचाई छू आए।
जीत की चाह, जोश अपरम्पार
खिलाड़ियों में दिखता है सच्चा प्यार।
टीम है अलग, पर सबका सपना एक,
आई पी एल ट्रॉफी उठाने में लगा हर एक
आईपीएल का ये है रंगीन मेला,
हर साल दिल को लगे फिर से नया खेला।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X