आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

" भूला तो कुछ नहीं ना मैं ? '

                
                                                         
                            मरना तो भूला हूँ मैं,
                                                                 
                            
जीना तो शायद याद है।
अरे! उस भाग-दौड़ में,
भूला तो कुछ नहीं ना मैं?
तारे गिनना भूल गया हूँ मैं,
चाँद देखना तो शायद याद है।
अरे! उस आसमान मैं
भूला तो कुछ नहीं ना मैं?
किताब पढ़ना तो भूल गया हूँ मैं,
किताब लिखना तो शायद याद है।
अरे! किताबों की उस दुनिया में जाना,
भूला तो नहीं ना मैं?
घर का रास्ता तो भूला हूँ मैं,
कमरे की चार दीवारें शायद याद हैं।
अरे! घर से बाहर निकलना,
भूला तो नहीं ना मैं?
बचपन तो भूला हूँ मैं,
यादें शायद याद हैं।
अरे! बचपन की वह मुस्कान,
भूला तो नहीं ना मैं?
नींद तो भूला हूँ मैं,
शायद सपने देखना याद है।
अरे! उन सपनों को पूरा करना,
भूला तो नहीं ना मैं?
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर