बरसात जब आती है
बहुत कुछ बदल जाती है
कभी यह हवा को सुहाना कर देती है ,
तो कभी-कभी पूरा तार कर जाती है
आते जाते अक्सर भीग जाते थे,
किंतु अब उसके कारण छुट्टी भी मिलजाती है
बरसात जब आती है
बहुत कुछ बदल जाती है
चारों तरफ हरियाली सी छा जाती है ,
मिट्टी की सोंधी खुशबू भी वातावरण को महकाती है
इतना ही नहीं
साथ में कुछ बीमारियां भीलाती है
बरसात जब आती है
बहुत कुछ बदलजाती है
किसी के लिए खुशी का संदेश ये लाती है,
तो किसी के सर से छत भी छिन जाती है
भयंकर गर्मी से सुखी इस ज़मीं में नमी सी भर जाती है
बरसात जब आती है
बहुत कुछ बदल जाती है
कहीं पहाड़ खिसक जाते हैं, कहीं बादल फट जाते हैं,
तो कहीं बाढ़ आ जाती है
कईयों तो प्राण भी ये ले जाती है
बरसात जब आती है
बहुत कुछ बदल जाती है .....
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X