आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

खुद से मिलने वाली पहली और ज़रूरी साँस लिखती।

                
                                                         
                            अगर मैं कभी लेखिका होती,
                                                                 
                            
तो खुद को बहुत खास लिखती।
मेरी ज़िंदगी में हुए हर लम्हे की सीख पर
एक किताब लिखती।
दुनिया से सीखा अनुभव
अपने साथ लिखती।
हर चीज़ से लड़कर बनी
नई इंसान लिखती।
यूँ तो मैं बनी रही बस ऑप्शन लोगों में,
पर फिर भी मैं खुद को
खुद से मिलने वाली पहली और ज़रूरी साँस लिखती।
लिखती मैं खुद के विचारों के बारे में,
फिर हर हार में छिपी जीत के बारे में।
लोगों को लगता है,
भोली-भाली लड़की है, तोड़ दिया हमने।
लेकिन फिर लिखती
उनको छोड़कर बनी सकारात्मक सोच के बारे में।
ऐसे में खुद को अल्फ़ाज़ों में बुनती।
अगर मैं एक लेखिका होती,
तो यूँ खुद को खास लिखती। 

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
34 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर