आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आजाद सोच थी आज वह भी बंदिश में

                
                                                         
                            एक आजाद सोच थी आज वह भी बंदिश में।
                                                                 
                            
ऐसे दिन लाने में कई बर्ष लगे होंगे साज़िश में।।

जब दिल से कोई उतर जाए फिर कहाँ सुकून।
बोझिल लगने लगे जिन्दगी व्यर्थ की संशय में।।

मेरी ग़ज़ल पढ़ने वाले ढूँढ़ते होंगे कोई निशान।
जिससे पहचाना जाए अर्थ तंत्र असमंजस में।।

हसीन वादियों का कोई क्या करे जेबें खाली है।
जुगनू सी चमकती बुझती 'उपदेश' ख्वाहिश में।।

दुनिया सँवर रही बस हम जैसो की सामत आई।
घुट घुट कर जीना भी कोई जीना इस बंदिश में।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर