आज पांच सितम्बर है
आज डॉ राधा कृष्ण सर्वपल्ली का जन्म हुआ था
उन्होंने अपने जन्मदिन के शुभ दिन को
शिक्षक दिवस का रूप दिया था
यह उनकी ही इच्छा थी
जो पूरी कर दी गई
इस शुभ घड़ी को
सभी गुरुओं के नाम के दी गई
शिक्षक हमेशा अपने विद्यार्थी का भला चाहता है
वो अपने शिष्य को जीवन की सच्चाई बताता है
उसको ज्ञान के साथ - साथ जीवन के मायने सिखाता
सफलता की सीढ़ी का रास्ता दिखाता
अच्छे संस्कार सिखाता
शिष्य के अंधेरे जीवन को रोशनी से भर देता
ज्ञान की ज्योत जलाकर जीवन का उद्धार करता
सच्चाई व अच्छाई से परिचित कराता
ईमानदारी व नेकी सिखाता
जीवन की हर कठिनाइयों को दूर कर देता हैं
शिक्षक वो ज्ञान की मूर्त है
जो शिष्य के जीवन को अपने आशीर्वाद से उज्ज्वल बनाता हैं
उन सभी अच्छे शिक्षकों को
शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई
जिसने अपने स्नेह व आशीर्वाद से
अपने शिष्यों के जीवन को खुशियां दिलाई।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X