पंच महापर्वोत्सव में
छोटी दीवाली है आती,
श्रीकृष्ण ने भौमासुर मारा
नरकचतुर्दशी कहाती।
कार्तिक माह की चौदस
कहीं प्रचलित रूप चौदस,
दक्षिण में वामन पूजा
कहीं मनाते काली चौदस।
रन्तिदेव की कथा इसमें
नारी शोषण विरोध जिसमें,
यम दीपक हर घर जलता
दक्षिण दिशा के महत्व कितने।
राजा बलि का गौरव यह
प्रायश्चित से रन्तिसौरभ यह,
सत्यभामा बनी सारथी
समाजोद्धार का चिन्तन यह।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X