आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अम्मू का साहित्य

                
                                                         
                            मोदी जी आपने जो कर दिया
                                                                 
                            
बहुत बहुत शुक्रिया बहुत बहुत शुक्रिया
370 अपने हटा दिया
हरे में भगवा मिला दिया
लाल चोक पर झंडा फहरा दिया
बहुत बहुत शुक्रिया बहुत बहुत शुक्रिया

सेना को जब से दे दी आजादी
पड़ोस की मिलकियत होगई है आधी
घाटी के सरफरोशो को कैद कर दिया
बहुत बहुत शुक्रिया बहुत बहुत शुक्रिया

लाखो शौचालय जो बनवा डाले
माँ बहनो को जो तोहफ़े दे डाले
दरिंदो पे बुलडोजर चला दिया
बहुत बहुत शुक्रिया बहुत बहुत शुक्रिया

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम चलाई
घर-घर जाके पोलियो की दवा है पिलाई
बेटी होने पर समाज की सोच को बदल दिया
बहुत बहुत शुक्रिया बहुत बहुत शुक्रिया

दुकान हर ठेले पर क्यूआर कोड अब चस्पा है
माँ बहनो में भी UPI करने का अब जज्बा है
भारत क्या फ्रांस का राष्ट्रपति भी हैरान कर दिया
बहुत बहुत शुक्रिया बहुत बहुत शुक्रिया

उज्ज्वला योजना आपने गांव घर घर पंहुचाई
हर घर से दुआ देती है भारत की हर एक आई
जंहा चूल्हे जलते थे वन्हा सिलेंडर पंहुचा दिया
बहुत बहुत शुक्रिया बहुत बहुत शुक्रिया

राम से ही जीवन राम से ही उद्धार राम सबसे उत्तम हैं
राम ही नाम राम ही काम राम ही मर्यादा पुरूषोत्तम हैं
उन राम का भी मंदिर आपने बना दिया
बहुत बहुत शुक्रिया बहुत बहुत शुक्रिया

काशी की काया कल्प की महाकाल का उदघोष हुआ
चार धाम का विस्तार किया, दुश्मनों का संहार हुआ
अब हमरे ब्रजधाम की बारी जो आपने सोच लिया
बहुत बहुत शुक्रिया बहुत बहुत शुक्रिया

मेंहगाई की मार पड़ी जब कोरोना ने कमर कसी
युद्ध ने बिगाड़ा खेल विपक्ष आरोप की दुकान सजी
जनता क्या शैतानो को भी वैक्सीन लगा दिया
बहुत बहुत शुक्रिया बहुत बहुत शुक्रिया

आपके जैसा नेता सदियो में कोई आ पाता है
कुछ हो जाए दोस्तों को मोदी बहुत याद आता है
जन जन के हृदय में प्रेम जगा दिया
बहुत बहुत शुक्रिया बहुत बहुत शुक्रिया
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर