आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बदलता इंसान

                
                                                         
                            बदलता इंसान
                                                                 
                            

मंज़र ओ पस मंज़र
पर हकूमत करता
इंसां बदलता जा रहा।

दौर -ए -तरक्की
औ तकनीक के इतिहास
लिखता जा रहा।

बाहरी दुनिया को
ताकत दिखाता
अन्दर से रीतता जा
रहा।

'उसी ' का बंदा
उसी के निज़ाम को
शह और मात की
शतरंजी बिसात में
नमूदार जा रहा।
कायनात को अपनी
मर्ज़ी -ए -खुदगर्ज़ी
की आलूदगी से
भरता जा रहा।

कुछ कहे जा रहे,
ये बदलता इंसान
क्या क्या हिमाकत
करता जा रहा?!
कभी लालच !
कभी धौंस?
तो कभी सियासती
फितरत से,
उसकी ज़मीं ओ
आसमाँ को
जहर से पाटता जा
रहा।

कैसा नादाँ है!?
जिस शाख पे बैठा है।
उसी को काट कर
ख़ुद ही ख़ुद को
आतिश ए दोज़ख़
में फेंकता जा रहा।

यूं तो दिख रहा
के इंसान बदलता जा
रहा,
पर गौर से देखिए तो
'उसी' का वली अहद
'उसी' का चमन
ज़िबह करता जा रहा।
-सूर्यकांत शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर