आई मां दुर्गा,
आई मां दुर्गा,
हो के सिंह सवार,
लाई संग खुशियाँ हजार।
आँगन में फूलों की रंगोली सजे,
घर-घर माँ के दीप जले।
सज गया माँ का दरबार,
आया देखो नवरात्रि का त्योहार।
नौ रूप माता के लगते प्यारे,
जग में भरते वो रंग सारे,
गूँज उठा माता का जयकार,
जय माता दी बोले सारा संसार!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X