आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नाना-नानी की यादें...

                
                                                         
                            दिल की तिजोरी में रखी हैं कुछ यादें
                                                                 
                            
अनमोल हैं जिसमें नाना नानी की यादें
गरमियों की छुट्टियां जब आए
भागे हम ननिहाल को जाएं
खूब वहां मौज उड़ाते
नाना नानी संग हंसते खेलते गाते।
नानी बनाती स्वादिष्ट पकवान
चुपड़ती परांठे और काले चनों में भरतीअनोखा स्वाद
रिड़क के छाछ बनाए,
खूब हम पर वो प्यार बरसाए।
नाना जब ऑफिस से आते,
संग हमारे वह समय बिताते।
बैठके हमारे साथ,
कभी सुनते समाचार तो कभी चित्रहार।
नानी हमेशा प्यार बरसाए,
नाना हमेशा हिम्मत बढ़ाएं ।
याद आती है नाना नानी की सीख,
थे वह हमारे वो बचपन के मीत।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर