आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गरीब की चार दीवारी

                
                                                         
                            हवाई जहाज से आई बिमारी,
                                                                 
                            
गरीब की ढह गई चार-दीवारी।
उडने वाला आज भी उडता,
पखं फैला नित नभ मे चढता।
गया गरीब गांव छोडकर,
मात पिता से मुहं मोडकर।
जिनके भरोसे घर से निकला,
वो निकले ना हितकारी।
गरीब की ढह गई चार-दीवारी।
उडने वाला घर के अंदर,
आज भी नित मौज उडाये।
जिन के बल पर बडा हुआ,
वो सब अपने घर को भगाये।
वो क्या समझे किसी गरीब की,
कैसी होती लाचारी।

गरीब की ढह गई चार-दीवारी।
नंगे पावं और घर की दूरी,
निकल पडे लेकर मजबूरी।
दिन रात है चलते जाते,
घर की ओर पग बढते जाते।
पेट से ज्यादा जान है प्यारी।
गरीब की ढह गई चार-दीवारी।
घर बार छोड शहरों को आये,
भूख पेट की क्या क्या ना कराये।
सपने सब रह गये अधूरे,
कहॉ से आई ये बीमारी।
गरीब की ढह गई चार-दीवारी।

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर