आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जी करता

                
                                                         
                            जी करता,
                                                                 
                            
माँ की गोद में सिर रखकर,
एक नींद सुकून की पाऊँ,
पल भर के लिए मैं,
सारे दर्द मैं भूल जाऊँ।

जी करता,
पिताजी के चरणों में बैठकर
जिम्मेदारियों का बोझ उतार पाऊँ,
पल भर को ही सही,
इन जिम्मेदारियों से खुद को छुड़ा पाऊँ।

जी करता,
भाई के कंधों पर बैठकर
फिर सारा गाँव घूम आऊँ,
पल भर में ही जैसे
पूरे संसार की सैर कर आऊँ।

जी करता,
बहन के साथ बैठकर
फिर वही पुरानी बातें कर पाऊँ,
पल भर में ही सही,
दुनिया की हर बात उसे सुना पाऊँ।

जी करता,
गाँव के बरामदे की छत पर चढ़कर
दिन भर पतंग उड़ाऊँ,
पल भर में जैसे
पूरे आसमान को छू आऊँ।

जी करता,
आज फिर गाँव के तालाब में
नहाने को चला जाऊँ,
पल भर में ही जैसे
पूरे समुद्र की सैर कर आऊँ।

जी करता,
मैं फिर अपने गाँव लौट जाऊँ,
पर पेट की खातिर
इस शहर से नाता कैसे तोड़ पाऊँ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर