आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सागर के सीने पर

sagar ke sine par
                
                                                         
                            १.
                                                                 
                            
असीम
सलिल बीच
अटकेलियाँ करती
उमड़-घुमड़
लघु लहरें
जैसे
नन्हें बालक
अगणित रूप में
खेल खेल रहे |

२.
कभी
भासित होता
खेल,मस्ती
लड़ाई झगड़ा
होता पुन: मेल
नीचे-ऊपर
कभी दायें-
कभी बायें
उधम मचाती लहरें |

३.
सागर के सीने पर
चल रहा हँसी
ठिठोलियों का मंजर
गर्जन-तर्जन
हार-जीत का जश्न मानती लहरे
उच्छल कूद तो
कभी दौड़ लगाती लहरे

छूकर आती किनारों को
वीर उत्साही मुस्कुराती हुयी लहरें |

४.
बीच समन्दर में
ऊँची-नीची ,
छोटी-बड़ी लहरें
आपस में
घुल-मील कर
अपरिमित
शक्ति का
प्रदर्शन करती
जश्न मनाती लहरें |

५.
गंभीर सोच है
उसकी
अथाह गहराई
उसमें
विशाल हृदय
दीर्घ काया
नाना भांति के
जीवों का
रत्नों की हैं वह माया |

- कवि सुनील जाधव, नांदेड़
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर