आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

*माँ के नौ रूप - नवरात्रि वंदन

                
                                                         
                            नौ दिनों तक माँ के द्वार, आता है सारा संसार,
                                                                 
                            
शेर सवारी जननी आती, करने को जग का उद्धार।

पहला रूप शैलपुत्री का, शक्ति का आधार है,
दूजा ब्रह्मचारिणी माँ, भक्ति का ये सार है।

तृतीय चंद्रघंटिका माँ, घंटा नाद बजाए,
चतुर्थ रूप कुष्मांडा का सृष्टि को रचाए।

पंचम रूप स्कंदमातु का, ममता ये लुटाती हैं
छठा कात्यायनी बनकर, दुष्टों को मार गिराती है।

सप्तम कालरात्रि माँ, अंधकार मिटाए,
अष्टम रूप माँ गौरी का, उजियारा फैलाए।

नवम् रूप सिद्धिदात्री माँ, सब पर सिद्धि बरसाती है,
इन नौ रूपों में माँ दुर्गा, घर-घर में पूजी जाती हैं।

अंबेडकर नगर से विनती है , मैया सुन लो पुकार,
सुधा के घर में करती रहना अपनी कृपा की बौछार।
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 hour ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर