आओ ऐसा गीत गाए,
जिसमें राष्ट्रीय भाव हो ।
मेरा प्रांत गांव नगर डगर,
निहित देश भक्ति भाव हो।
आओ ऐसा गीत गाए,
जिससे राष्ट्रीय नय सुधार हो ।
जन जन को राहत मिले,
राष्ट्र एकता की जागृत हुंकार हो।
आओ ऐसा गीत गाए,
उग्र ज़ोर सर्व हितैषी ललकार हो ।
काब्य रस हो कवियों के,
भक्ति भजन या गजल फनकार हो ।
आओ ऐसा गीत गाए,
जिसमें भारती वासी पुकार हो ।
उथल पुथल हलचलों से,
बदलाव दीन हीन के उपकार हो ।
आओ ऐसा गीत गाऐ,
भारत-पाक चाहे भारत-चीन हो ।
विजय प्राप्ति को संकल्पित,
मां भारती को तन-मन समर्पित हो ।
सागर यादव
२४/०१/२०२९
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X