आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

किस दुनिया में खो जाते थे,घूमते रहते थे हर पल

                
                                                         
                            आज भी नज़रे ढूढ़ रही है उन अंजानी राहों को,
                                                                 
                            
स्वप्न में जो देखा था हमने मुड़ मुड़ आती राहों में।
ऐसा भी होता है क्या कोई ख्वाब दुबारा आता है,
दिल को भी मजबूर बनाकर खुद में खोने को बताता है।

किस दुनिया में खो जाते थे,घूमते रहते थे हर पल
कहीं पे गंगा नदी थी दिखती कहीं सुनहरे से उपवन।
कही महल की अदभुत शोभा,बूढ़ा घूम दिखाता है,
उसी महल से सुंदर परियों के हाथ खीर भी खाता है।

स्वप्न की यह सुंदर सी कहानी मन को लगती थी प्यारी,
नित सोने के पहले दिल में ख्वाब ये सज जाती न्यारी।
नींद में खोते ही वो स्वप्न चल चित्र सा फिर चल जाता है,
रात्रि पूर्ण होने से पूर्व ही वापस घर को आता है।
-सूबा लाल "अंजाना"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 hour ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर