आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

काश! मानवता का भी कोई बीज होता

                
                                                         
                            काश! ये मानवता का भी कोई,
                                                                 
                            
बीज इस तरह का होता।
हर मनुष्य को नित-प्रति जिसका,
सेवन करना होता।

इसकी उत्पत्ति भी न इतनी,
कठिन परिश्रम से होती।
हर पल, हर जगह सरलता से,
सबको निःशुल्क ही मिलती।

कद्र, मान-सम्मान की दुनिया,
चारों ओर सजी होती।
भाईचारा, प्रेम-मोहब्बत से,
हर दिल की दूरी मिटती।

कहीं कोई व्यभिचार, ईर्ष्या,
नफ़रत की न दुकान होती।
आपस में मिल-जुलकर सब रहते,
दुश्मनी कहीं न होती।

जाति-धर्म के भेद न होते,
ऊँच-नीच की बात न होती।
दुख में सबके साथ खड़े होते,
खुशियों में सौगातें होतीं।

भूखा कोई भूखा न सोता,
न कोई लाचार होता।
दीन-दुखी के आँसू पोंछे,
हर हाथ मददगार होता।

बूढ़ों को सम्मान सभी देते,
बच्चों को अधिकार मिलता।
नारी को हर कदम बराबर,
जीने का आधार मिलता।

काश! मानवता का बीज सभी के,
मन-मंदिर में बोया जाता।
प्रेम, दया और सत्य-धर्म से,
जीवन-पथ सजाया जाता।

तब धरती स्वर्ग-सी लगती,
हर चेहरा मुस्काता होता।
इंसान अगर इंसान बने तो,
सच में जग सुंदर होता।
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर