आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अनुभूति और ज्ञान

                
                                                         
                            अँधेरी रात में सब कुछ काली नज़र आती है,
                                                                 
                            
ज्ञानी की बुद्धि भी यहाँ मात खा जाती है।
नेत्रहीन जिसने रंगों को कभी देखा ही नहीं,
उसे शब्दों से रंगों का ज्ञान कराया नहीं जा सकता?

जिसकी आँखों ने संसार का रूप नहीं पाया,
क्या बुद्धि ने उसके अनुभव को समझ पाया?
जो स्वयं न देख सके, उसे कोई क्या दिखलाएगा,
अनुभव के बिन ज्ञान अधूरा ही रह जाएगा।

जिस सत्य को अनुभव की आँखें पहचान पाती हैं,
वहाँ बुद्धि की सीमाएँ भी ठहर जाती हैं।
जो स्वयं ने न जिया हो, वह पीड़ा क्या समझेगा,
बिन अनुभूति के ज्ञान अधूरा ही रहे जायेगा।
-सूबा लाल ' अंजाना '
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर