आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हिन्दी

                
                                                         
                            ये धुएँ का एक घेरा कि मैं जिस में रह रहा हूँ
                                                                 
                            
मुझे किस क़दर नया है मैं जो दर्द सह रहा हूँ
ये ज़मीन तप रही थी ये मकान तप रहे थे
तिरा इंतिज़ार था जो मैं उसी जगह रहा हूँ
मैं ठिठक गया था लेकिन तिरे साथ साथ था मैं
तू अगर नदी हुई तो मैं तेरी सतह रहा हूँ
तिरे सर पे धूप आई तो दरख़्त बन गया मैं
तिरी ज़िंदगी में अक्सर मैं कोई वजह रहा हूँ
कभी दिल में आरज़ू सा कभी मुँह में बद-दुआ' सा
मुझे जिस तरह भी चाहा मैं उसी तरह रहा हूँ
मिरे दिल पे हाथ रक्खो मिरी बेबसी को समझो
मैं इधर से बन रहा हूँ मैं उधर से ढह रहा हूँ
शर्मा ज़ी यहाँ कौन देखता है यहाँ कौन सोचता है
कि ये बात क्या हुई है जो मैं शेर कह रहा हूँ। 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर