आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

इश्क़ ग़ज़ल

                
                                                         
                            सोचता हूँ कि तेरे यकीं को बरकरार रखूँ
                                                                 
                            
मैं हर कनीज़ से खुद को दरकिनार रखूँ

इससे पहले कि शम्मा जल उठे परवाना आ ठहरा
उसे जलने दूं के शम्मा को देकर हवा परे रखूँ

गुरूर हैं सितारों को कि उनके बीच चाँद रोशन हैं
ग़र हो इज़ाज़त तो उनके सामने तेरी तस्वीर रखूँ

ये इल्तिजा है बारीशों की के तु टहलने ना निकला करे
मगर आस्मां रो पड़े जो मैं तुझको कैद ए कफ़स में रखूँ

उसे देखना भी मेरी इबादत का एक हिस्सा है इस्लाम
इससे पहले कि ख्याल में वो आये खुद को करके बावजू रखूँ
एम. इस्लाम चौधरी 

--------------
दरकिनार = दूर
क़ैद ए कफ़स = पिंजरे में बंद
कनीज़ = लड़की लौंडी दासी
 
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।  आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें

 
5 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर