सँजोकर रखें अपनी हर वो बातें,
जो देती हैं चमक आपके चेहरे को।
आ जाती है मुस्कान होंठों पर,
टिमटिमाती रोशनी आँखों को।
सकारात्मक सोच का प्रभाव,
सम्पूर्णता दिखती हर कामों में,
गिले शिकवे भी हो जाते दूर,
अपनापन दिखता फिर सबमें।
भूल जायें अपनी हर वो बुरी बातें,
जो चेहरे पर लाती हैं झुर्रियों को।
शिकन दिखने लगती है ललाट पर,
उदासीनता छा जाती हर कामों को।
हर बात पर दुखी होने लगते,
निराशा झलकती है हर बातों में।
नकारात्मक विचारों का होता असर,
लाचारी महसूस होती कामों में।
-सीमा केडिया
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X