आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पेड से संवाद

                
                                                         
                            हमें पता है
                                                                 
                            
बढ़ते तापमान का राज
इसे सब जानते हैं
पर तुझे काटते हैं
अपनी जरूरत के लिए
इनकी जरूरतें
कुछ खास है
शायद तुझसे ज्यादा।

लोग शायद भूल जाते हैं
कि उनकी सांसें
किनकी सांसो पर टिकीं हैं
जो बदल देते हैं
जहर को अमृत में
जिस जहर को
फैला रहीं हैं
हमारी शौक।

जो ये मोहब्बत है
तुम्हारे होने से है
तुम्हारे खिलने से
आता है बसंत
फिर निकलती है
प्रेम की धारा
तुम्हारे बदलने से
बदल जातीं हैं
अभिलाषाएं
और बदल जाता है
शरीर का रंग।

तुम्हारी चाह है मुझे
नहीं होने दूंगा जुल्म
जो हो रहा तुम्हारे साथ
मैं अकेला नहीं
साथ में और हैं लोग
पर वो लोग ज्यादा हैं
जो कर रहे हैं
तुम्हारी हत्या
और अपने ही भविष्य को
बर्बाद।    


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर