आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

होठों पर महाकाल ही आए।

                
                                                         
                            जिसके नाम से काल भी काँपे,
                                                                 
                            
जिसके आगे जग सिर झुकाए,
माथे पर जिसके चाँद विराजे,
वो महाकाल कहलाए।

भस्म रमाए तन पर अपने,
गले में नागों का हार सजाए,
हाथों में त्रिशूल थामकर,
डमरू की धुन जग को सुनाए।

जटा में जिनके गंगा बहती,
नयनों में संसार समाए,
नंदी जिसके द्वार पे बैठे,
भक्त पुकारे-दौड़े आए।

उज्जैन की पावन धरती पर,
तेरा ही जयकारा गूँजे,
हर हर महादेव की ध्वनि से,
मन के सारे अँधियारे टूटें।

जिसने तुझको दिल से माना,
उसका तूने साथ निभाया,
गिरते को तूने हाथ थामा,
रोते को तूने गले लगाया।

न धन माँगूँ, न यश माँगूँ,
न कोई सुख-संसार माँगूँ,
बस इतनी-सी आस रहे प्रभु,
हर जन्म तेरा नाम मैं गाऊँ।

जब तक साँस रहे इस तन में,
तेरी भक्ति दिल में समाए,
अंतिम साँस भी जब निकले,
होठों पर महाकाल ही आए।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर