आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हे कृष्ण! हे केशव!हे कृपाल!

                
                                                         
                            हे कृष्ण! हे केशव!हे कृपाल!
                                                                 
                            
हे गोविन्द! हेे गोपाल!
श्रीकृष्णजन्मभूमि
कृष्णानगरी, मथुरा,
कैसी छटा बिखेर रही है आज
आपकी पावन जन्मस्थली
ऊँचे सदन में रहन तुम्हारा,
संग में रमती राधा-रानी।

जमुना के नीरे-तीरे
द्वारकाधीश में तुम विराजे
बाँके बिहारी में,
जागृत दर्शन देते हो योगेश्वर
श्रीकृष्ण बलराम इस्कॉन में
आधुनिक साज-सज्जा
उत्साह उल्लास उमंग अर्चन कीर्तन,
निधिवन में रासलीलाएं
संग में रमती राधा-रानी।

आज,
प्रेममंदिर, छःशिखर, श्रीरंगजी, विश्रामघाट
राधारमण राधाबल्लभ राधाामाहन
मंदिर-मंदिर तुम जागृत,
संग में रमती राधा-रानी।

गोकुल, गोवर्धन, नंदगाँव, बरसाना, दाऊजी
मनोरम मनोहारी अनुपम छवि तुम्हारी
हे गिरधारी, हे बनवारी
तुम्हीं पथ प्रदर्शक हो चिरकाल से,
तुम्हीं साक्षात् हो इस कलिकाल में,
संग में रमती राधा-रानी।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर