उठो शक्ति के ग्रामीण वासी ।
कर्मचारी गण नगर के वासी ।।
विद्युत उत्पादक, सच्चे सेवक ।
एनटीपीसी उच्च प्रबन्धक ।।
अभियन्ता जन, कर्मचारी गण।
श्रमिक समूह निगम संरक्षक ।।
विद्युत के हित शापिंग वासी ।
उठो शक्ति के ग्रामीण वासी ।।
टीम भाव में कार्य विकल्प ।
आओ प्यारे ले लो संकंल्प ।।
देश भार तुम पर निर्भर है ।
निगम सेवा में समय है अल्प ।।
विद्युत ऊर्जावान अभिलाषी ।
उठो शक्ति के ग्रामीण वासी ।।
राष्ट्र हितैषी, सेवा दीक्षा ।
संयंत्र स्वयं की नित्य सुरक्षा ।।
सदा रहे यह एनटीपीसी-
लक्ष्य निगम का सबसे अच्छा ।।
पूर्ण करो तुम भारतवासी ।
उठो शक्ति के ग्रामीण वासी ।।
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X