भाई बहन का रिश्ता सबसे प्यारा होता है,
इसमें छिपा प्यार भी ढेर सारा होता है।
बहन तो अनमोल होती है अपने भाई के लिए ,
क्योंकि बहन के बिना भाई सिर्फ बेचारा होता है। भाई की चाहत में सिर्फ उसकी बहन ही होती है,
बहन भी सुकून से चलती है क्योंकि भाई उसका सहारा होता है।
कितने होते हैं झगड़े और रूठना मनाना,
बहन को अच्छे से पता होता है,
कि कैसे अपने भाई को मनाना।
बहन भाई की खुशी होती है,
और भाई बहन के लिए आंखों का तारा होता है।
भाई बहन का रिश्ता सबसे प्यारा होता है
"शिवम् यादव"
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X