आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

माँ की ममता

                
                                                         
                            माँ होती है करूणा की सागर
                                                                 
                            
करती है संतान को दुलार
जब आती है विपदा शिशु पर
ला देती है प्रलय जग पर
जब आती है निंदिया शिशु को
सुनाती है लोरियां शिशु को
सुलाती है अंचल में शिशु को
लुटाती है ममता अपनी शिशु को

माँ होती है करूणा की प्रतिमा
जब होता है शिशु भूखा
खिलाती है हाथों से, मक्खन शिशु को
पिलाती है हाथों से, दूध शिशु को
जब चलता है शिशु अकेला
बनती है माँ उसका सहारा
जब रोता है शिशु, देखकर खिलौना
दिलाती है माँ, शिशु को खिलौना
जब रूठता है शिशु तोडकर खिलौना
मनाती है माँ, दिलाकर नया खिलौना
होता है शिशु खुश
पाकर नया खिलौना
होती है माँ खुश
दिलाकर नया खिलौना

माँ होती है ममता की मूरत
जब होता है शिशु चोट से आघात
लगाती है माँ मरहम शिशु को
होती है दुखी देखकर आघात शिशु को
सुलाती है अंचल में शिशु को
लुटाती है ममता अपनी, शिशु को
जब करता है नटखटपन शिशु, माँ के संग
बन जाती है माँ नटखट, शिशु के संग
-शिवम विश्वकर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
10 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर