नथुनी, बिंदी पायल,तुमको
बोलों क्या क्या लाऊ मैं
कह तो चांद सितारों से फिर
तेरी माँग सजाऊ मैं
अम्बर को रख दू गोद में तेरी
ग्रह मंगलसूत्र बनाऊँ मैं
नथुनी, बिंदी पायल,तुमको
बोलों क्या क्या लाऊ मैं...
सूरज से छिनू किरनें उसकी
या छिन लू उसकी लाली मैं
या छिनू हिरनी की चाल चलन,
परियों की कान की बाली मैं,
नथुनी, बिंदी पायल तुमको,
बोलों क्या क्या लाऊ मैं ..
या छिनू खुशबू फूलों से,
या छिन लू फूलों की डाली
मालिन से छिनू बगिया उसकी
छिनू,मधुबन की, हरियाली..
नथुनी, बिंदी पायल, तुमको
बोलों क्या क्या लाऊ मैं
:- शिव शंकर(शिवा)
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X