आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ठोकर : जीवन का काव्य

                
                                                         
                            गिर कर पग संभलना सीखे,
                                                                 
                            
जीवन दीप-सा जलना सीखे।
ठोकर ने जगाई सुप्त चेतना,
हम धर्म-पथ पर चलना सीखे।

घायल-पत्थर ने सूरत संवारी,
चोट मीत औ' माॅं-सी प्यारी।
मूरत बन जो सदा पूजित हुई,
ठोकर—नव विहान-सी न्यारी।

कठिन डगर के निस्तब्ध घाव,
निकल पड़े लेकर नव प्रभाव।
हर ठोकर से प्राण-स्वर बंधते,
मिलता शुभ जीवन का भाव।

विषाद न संताप मानो इसको,
सीख मिली अनमोल जिसको।
हर ठोकर बने कविता का छंद,
अमृत-सा मिला जग में किसको।

— श्री सनातन मुकुंद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर