आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

राधे-राधे श्याम, मेरे श्याम : कृष्ण-भक्तिपरक कीर्तन-भजन

                
                                                         
                            राधे-राधे श्याम, मेरे श्याम,
                                                                 
                            
मन में बस जा, हे घनश्याम।
राधे-राधे श्याम, मेरे श्याम,
तू ही मेरा प्राण, हे घनश्याम॥

सिर मोर-मुकुट, अधरों मुरली,
नैनन बरसे प्रेम की बदली।
राधे-राधे श्याम, मेरे श्याम,
तू ही मेरा धाम, हे घनश्याम॥

दुख में तू है, सुख में तू है,
साँस-साँस में नाम तू ही है।
राधे-राधे श्याम, मेरे श्याम,
चरणों में दे विश्राम, हे घनश्याम॥

माया-मोह सभी हर लेना,
अपना मुझको श्याम कर लेना।
राधे-राधे श्याम, मेरे श्याम,
तू ही मेरा धाम, हे घनश्याम॥

राधे राधे राधे राधे,
श्याम श्याम श्याम श्याम।
राधे राधे राधे राधे,
जय जय श्री घनश्याम॥

राधे राधे राधे राधे,
श्याम श्याम श्याम श्याम।
तन में श्याम, मन में श्याम,
जय जय राधे-श्याम॥
- सनातन मुकुंद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर