आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हरितोपनिषद् : दार्शनिक प्रतीकात्मक गीत

                
                                                         
                            धरती मौन ऋचा-सी गाती, सुनता कौन पुकार।
                                                                 
                            
वन-उपनिषद् खुलते प्रतिपल, जागो हे संसार॥

बीज नहीं केवल माटी-कण, इनमें छिपे अनन्त विधान।
अंकुर-अंकुर लिखता रहता, जीवन का अविराम पुराण।

छाया तप का फल बन झरती, धूप स्वयं उपहार।
वन-उपनिषद् खुलते प्रतिपल, जागो हे संसार॥

नदियाँ अपने नाम विसर्जित, सागर में हो जाती लीन।
त्याग सिखाती जल-धारा, होकर स्वयं विलीन।

देना ही स्वभाव प्रकृति का, यही सृष्टि-आचार।
वन-उपनिषद् खुलते प्रतिपल, जागो हे संसार॥

पर्वत बैठे योगी बनकर, ओढ़े युग का मौन-वसन।
मेघ उन्हीं के चरण पखारें, बूँदें जपतीं जीवन-भजन।

वायु अनाहत नाद सुनाती, जग होता साकार।
वन-उपनिषद् खुलते प्रतिपल, जागो हे संसार॥

जब-जब मन ने लोभ सँजोया, सूख गया अंतस-वन।
जड़ कटते ही टूट गया फिर, अपनेपन का बंधन।

प्रकृति नहीं बाहर की सत्ता, वह अंतर-आधार।
वन-उपनिषद् खुलते प्रतिपल, जागो हे संसार॥

आओ फिर विश्वास उगाएँ, बीज बनें संस्कार।
धरती में जो ब्रह्म प्रकाशित, वह हममें साकार।

धरती मौन ऋचा-सी गाती, सुनता कौन पुकार।
वन-उपनिषद् खुलते प्रतिपल, जागो हे संसार।।
- सनातन मुकुंद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर