आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

न धन माँगूँ, न यश माँगूँ

                
                                                         
                            हर साँस में प्रभु नाम रहे,
                                                                 
                            
हर धड़कन तेरा ध्यान।
रोम-रोम में तू ही तू हो,
तू ही मेरी पहचान॥

जग के मेले छूटें सारे,
छूटे मोह-माया।
प्रभु-नाम-दीप जले तो,
मन-मंदिर मुस्काया॥

श्वास चले तो नाम चले,
मौन बने जब वाणी।
नाम-सुमिरन से जाग उठे,
अंतर की अमर कहानी॥

दुःख की धूप सताए जब,
नाम बने सुखधाम।
डगमग मन को राह दिखाए,
तेरा पावन नाम॥

नाम-सुधा की बूँद पिए,
मिटे जन्म-जन्म की प्यास।
बिखरा मन निज में लौटे,
जागे अंतर-प्रकाश॥

न धन माँगूँ, न यश माँगूँ,
न माँगूँ जग का मान।
अंतिम श्वास तलक बस तेरा,
नाम रहे मेरे प्राण॥

हर साँस में तेरा नाम रहे,
हर धड़कन तेरा ध्यान।
नाम-सुमिरन में मिट जाऊँ,
नाम बने मेरी पहचान॥

- सनातन मुकुंद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर