आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हलधर : धरती का महाबल

                
                                                         
                            हलधर! तेरे हल की रेखा, धरती का श्रृंगार,
                                                                 
                            
माटी के उर में जागे, जीवन का नव-उद्गार।
श्वेत हिमाचल-सा निर्मल, शेष-फणों-सा धीर,
तेरे स्पर्श से धरा सँवरे, मिटे जगत की पीर॥

नील गगन की छाँह में, हल की ध्वनि झंकारे,
सूखे मन के खेतों में, आशा-बीज उबारे।
माटी की मुट्ठी में पलता, अन्नमय संसार,
श्रम की स्वर्णिम रेखा लिखता, हलधर बारंबार॥

हल केवल लौह-फाल नहीं, कर्म-ज्योति की धार,
अंतर-क्षेत्र जोतते ही, मिटे मोह-अंधकार।
काम-क्रोध के कंटक-वन, विवेक-हल से कटें,
सद्भावों के बीज उगें, निर्मल विचार फले॥

हलषष्ठी की पावन बेला, मातृ-आस्था गाए,
अन्न, धरा और संतति का, मंगल दीप जलाए।
हे बलदाऊ! अंतस-धरती, फिर उर्वर कर दो—
हर मन अपनी भूमि जोतकर, स्वयं कृष्णमय हो॥
- सनातन मुकुंद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर