आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शिष्य निज अंतस में पाए, दिव्य आत्म-उजियार।

                
                                                         
                            मान-पगड़ी सिर पर बाँधो, लाज सदा रखनी है,
                                                                 
                            
आँधी आए, धूल उड़ाए, रीढ़ अडिग रखनी है।

धूप जले या राह दहके, चाल न डिगने पाए,
माथे का निर्मल नभ अपना, कोई छीन न पाए।

निज डोर स्वयं ही थामो, निज पंथ स्वयं सँवारो,
मान न माँगो जग के द्वारे, निज गौरव मत हारो।

कंचन-मणि फीके पड़ते, निर्मल मन के आगे,
सत्य-सूर्य के सम्मुख झुकें, मोह-तम सब भागे।

काल करे सहस्र प्रहार, तन-मन चाहे टूटे,
चरित्र-शिला अचल रहे, सत्य कभी न रूठे।

पगड़ी केवल वस्त्र नहीं है, अंतर-ज्योति अपार,
माथे पर जो सत्य विराजे, वही अमर श्रृंगार।

निज सत्य जिसे प्रिय रहता, कौन उसे झुका पाता?
अपनी पगड़ी अपने हाथ—मानव स्वयं बचाता।
-सनातन मुकुंद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर