जन जन में क्रांति हो
ये हमने ठानी हैं
हर इक दिल में
नव ज्योति जलानी है
जन जन साक्षर हो
यह अभियान चलाना है
हर जगह एक सुलभ शौचालय
भी बनवाना है
न डालें कहीं कोई कूड़ा
न हो कहीं कोई गंदगी
स्वच्छ भारत अभियान की
मुहिम तेज बढ़ानी है
नई तकनीक नये विचार
सबके दिल में जगाने है
भारत हो सबसे आगे खड़ा
विश्व में नई साख बनानी है
इतिहास प्रसिद्ध है भारत का
तो वर्तमान भी नया होगा
हर कोई लोहा मानेगा हमारा
ऐसा यहां का धरातल होगा
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X