अंत में हम में से एक टूटेगा,
और एक बिखरेगा…
कोई खामोश हो जाएगा,
कोई तन्हा रह जाएगा।
हमने बहुत कुछ बचाया था,
पर शायद खुद को नहीं बचा पाए।
अंत में एक टूटेगा,
एक बिखरेगा…
और दोनों के बीच
कुछ हमेशा के लिए मर जाएगा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X