आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दोस्ती

                
                                                         
                            आज दोस्ती से भरोसा उठते देखा
                                                                 
                            
इक पुरानी सी इमारत को गिरते देखा
मैं तो कांटा था शायद उसकी नजरों में
उसको बागों से फूल चुनते देखा
मोहब्बत में तो बेवफाई आम है लेकिन
उसको दोस्ती में दगा करते देखा
जाते जाते वो मुझे बहुत बुरा कह गया
क्या कहूं कि इन आंखों से मैंने क्या क्या देखा
था मुझको उसकी दोस्ती पर बहुत गुरूर
उस गुरूर को मैने टूटते देखा
वो वार करता रहा मैं प्यार समझता रहा
मैंने खुद के ही कत्ल का मंज़र देखा
अब भरोसा करें तो किस पर करें
मैंने दोस्त की शक्ल में दुश्मन देखा ।
- शाहबाज गौरी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर