कोई उम्र पूछे तो कहते हैं अभी तो है रवानी
सुबह उठे तो कमर दुखे काहे की जवानी
रात को चार बजे तक reels में जागे
सुबह अलार्म में बजती शीला की जवानी
रात को कसम खाई कल से पढ़ेंगे
सुबह किताब खोली तो नींद आई सुहानी
जिम गए पहले दिन शीशे में डोले मारे
दूसरे दिन से चलना मुश्किल याद आ गई नानी
इश्क़ में इतने शरीफ की message तक न भेजे
तीन घंटे typing करके लिख पाए Hi क्या हाल है सोनाली
डेट पे गये साहब बनकर जेब में थी 20 की पुरानी
एक खाई एक फेक दी कचौड़ी और हम पीते रहे पानी
बालों में जेल लगाया perfume भी खूब मारा
वो बोली भैया side दीजिए खत्म हुई कहानी
नौकरी की तलाश में जूते घिस गए
Interview में पूछा experience है बोले यही तो है परेशानी
अब क्या बताए तुमको की जवानी बड़ी व्यस्त है
कभी इश्क़ कभी पढ़ाई कभी नौकरी की निगरानी
सौरव ये कैसी उम्र है न चैन है न आराम
सब कुछ तो झेल रहे हैं भाई फिर काहे की जवानी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X