ख़त लिख रहा हूं,
तुम्हारे नाम का।
ख़त में भरता हूं मोहब्बत,
हमारे बीते हर शाम का।।
कल हो जब मैं न रहूं,
तब भी मेरा ये ख़त रहेगा।
मेरे जाने के बाद भी,
दिल में तुम्हारे मोहब्बत मेरा शेष रहेगा।।
कहानी है मेरी प्रीत का।
ख़त है रंग तेरी रीत का।।
ख़त लिख रहा हूं,
तेरे बिना मैं अधूरा।
ख़त में भरता हूं हाल-ए-दिल,
तुम कहो मेरे बिना हो पूरा।।
सुखे दिल में,
तुम बनके बारिश बहार आई।
मेरी धड़कन में,
तुम बनके बादल घटा छाई।।
कहानी है मेरी प्रीत..।।
ख़त लिख रहा हूं,
तुम जीवन में मेरे कैसे आए।
ख़त में भरता हूं,
तुम दिल में कैसे समाए।।
जीवन में,
बनके तुम बहार आई।
रूकी सी नदी में,
बनके धारा लाई।।
कहानी है मेरी प्रीत..।।
क़लम लिख रहे,
तेरे सौंदर्य की कहानी।
ख़त में भरता हूं,
उल्फत की शोख हसीन रवानी।।
बिखरे बालों में तुम रूहानी।
होंठ लाली की तुम दिवानी।।
कहानी है मेरी प्रीत..।।
ख़त लिख रहा हूं,
क़लम से हर रात तुम्हारी बात करता हूं।
ख़त में भरता हूं मेरे एहसास,
हर शब्द में मैं तुमसे मुलाकात करता हूं।।
तुम में थोड़ी सी मोहब्बत,
तुम में थोड़ी सी नज़ाकत।
तुम थोड़ी सी बावली,
तुम थोड़ी सी नादान।।
कहानी है मेरी प्रीत..।।
ख़त लिख रहा हूं,
तुम्हारे काम का।
ख़त में भरता हूं तुम्हारे बचपन का सम्मोहन,
कामकाजी, थोड़ी जल्दबाजी और मां के ध्यान का।।
डॉक्टर ठहरे सारे नब्ज़ की।
पढ़ न पाए धड़कन अपने मीत की।।
कहानी है मेरी प्रीत..।।
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X