मोहब्बत में टूट कर,
बिखर गया है तू।
सौभाग्यशाली है या दुर्भाग्य तेरा,
खुद में सिमट गया है तू।।
जीवन के सूत्र से पीछे छूट गया है तू।
आज खुद से लिपट गया है तू।।
बेसहारा हूं,
मेरा सहारा है तू।
जीवन की सच्चाई का,
एक इशारा है तू।।
जिंदगी में डुबी कश्ती का,
एक किनारा है तू।।
बेदर्द दिल से ठुकराया गया है तू।
बेसहारा बेमौत मारा गया है तू।।
बेसहारा हूं,
मेरा सहारा है तू
जीवन की सच्चाई का,
एक इशारा है तू।।
मोहब्बत में गवारा है तू
उलफत में उनके सहारा है तू।।
मोहब्बत में उनके मुरत है तू
बेबस बेसहारों का सहारा है तू।।
बेसहारा हूं,
मेरा सहारा है तू
जीवन की सच्चाई का,
एक इशारा है तू।।
मोहब्बत में जिनके
कुतरे गए हो पर,
वो परिंदा है तू
जख़्म दिल में खाकर,
ज़िन्दा है तू।।
परिंदा इम्ति़हान में है तू।
उड़ बताने को अभी जिंदा है तू।।
बेसहारा हूं,
मेरा सहारा है तू
जीवन की सच्चाई का,
एक इशारा है तू।।
-सत्या
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X