आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चंद्रकांता

                
                                                         
                            काव्य : चंद्रकांता
                                                                 
                            
शीर्षक : आठों पहर

आठों प्रहर यामिनी का
प्राणों की तरंगों में घुमड़-घुमड़ी
उतराती स्वर्णिम तरिणी।

आत्म उसांस प्राणंत में कैसी ये भीति
विश्व विदित वारींद्र की पद्धति रीति
इतनी क्यूँ प्रचंड इस मंजुल से प्रीति
अमंद-मंद-गति से बढ़ती जाती
अगाऊ-अरिष्ट-उर्ध्वमुख त्रिदिव-सिहरी।

सकेगी पहुँच न क्यूँ नियति पर पार
खुद के जीवन की अति अकुंठ धार
आत्मन का सपन – सा समाहार
तैरते को कैसा भय यहाँ
धुंधली-धरुण-जलराशि कहाँ औंड़ी
आठों प्रहर यामिनी का
प्राणों की तरंगों में घुमड़-घुमड़ी।

औड़ी = गहरा, अगाऊ = पहले से, अरिष्ट = कष्ट, उर्ध्वमुख = उन्मुख, त्रिदिव = तीनों प्रहर का सुख, वारींद्र = समुद्र, तरिणी = नाव।

सतीश शेखर श्रीवास्तव “परिमल”
सिंगरौली (मध्यप्रदेश)

- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर